WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

28 नवंबर से निकलेगी फतेहपुर सीकरी विधानसभा आशीर्वाद यात्रा; अंधेरे गांवों में निजी राशि से लगेंगी 21.51 लाख की लाइटें, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*28 नवंबर से निकलेगी फतेहपुर सीकरी विधानसभा आशीर्वाद यात्रा; अंधेरे गांवों में निजी राशि से लगेंगी 21.51 लाख की लाइटें*

 

किरावली /आगरा, 22 नवंबर 2026: फतेहपुर सीकरी विधानसभा (91) के युवा प्रत्याशी चौ० अमित सिंह ने रविवार को किरावली चौराहा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगामी ‘फतेहपुर सीकरी विधानसभा आशीर्वाद यात्रा’ की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह विशाल यात्रा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) से शुरू होगी। जिसमें हजारों गाड़ियां और हजारों ट्रैक्टर शामिल रहेंगे। चौ० अमित सिंह ने बताया कि यात्रा पथौली से प्रारंभ होकर बरौदा से होते हुए किरावली चौराहा स्थित चौ० चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी. इसके बाद यात्रा फतेहपुर सीकरी चौमाह, शाहपुर मंडी मिर्जा खां बाईपास रोड होते हुए ताल वाले बाबा सामरे हनुमान जी मंदिर पहुंचेगी, जहां हनुमान जी को भगवा ध्वज अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा और नागरिकों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया जाएगा. मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा यात्रा का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। यात्रा सामरे ताल वाले बाबा से निकलकर मंडी मिर्जा खां होते हुए खानुआ गेट से आगरा गेट, फतेहपुर से अछनेरा, रायभा होते हुए रुनकता स्थित रेणुकाधाम शनिदेव मंदिर पहुंचेगी. वहां शनिदेव महाराज का आशीर्वाद लेने और उपस्थित सैकड़ों क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क करने के बाद पहले दिन की यात्रा का विश्राम होगा। उन्होंने बताया कि अगले दिन से यात्रा पुनः शुरू होकर आगामी तीन माह तक फतेहपुर सीकरी के हर नगर, गांव और गली-मोहल्ले तक पहुंचेगी. इस दौरान जनता द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा, साथ ही अंधेरे पड़े गांवों, गलियों व मोहल्लों में अपनी निजी राशि से 21 लाख 51 हजार रुपये की लागत से लाइटें लगवाई जाएंगी. यात्रा में सभी जाति व वर्ग के लोग शामिल रहेंगे। पत्रकार वार्ता में चौ० अमित सिंह ने कहा कि उनका प्रयास विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर आशीर्वाद लेने का रहेगा. उन्होंने कहा, “मैं कोई नेता नहीं, मैं आपका बेटा हूं। आपकी हर समस्या और सुख-दुख में वर्षों से साथ खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा। चुनाव एक अलग विषय है, मैं इस क्षेत्र का बेटा बनकर निरंतर सेवा करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी व्यक्तिगत राशि से पूर्व में कई विकास कार्य करा चुके हैं और आगे भी आवश्यकतानुसार कराते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि “न जातिवाद, न भेदभाव—फतेहपुर सीकरी मेरा परिवार” के आदर्श के साथ हजारों साथी यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौ० अमित सिंह, अविनाश राणा, विनोद चाहर, लक्ष्मण चाहर, मानसिंह चाहर, सतीश कुशवाह, ज्ञानेन्द्र फौजदार, निर्भय कुशवाह, ऋषभ राना, मुकेश कुशवाह, लोकपाल चाहर, पंकज चौधरी, रामू चौधरी, अजीत चौधरी, जयदीप प्रजापति, नीरज माहौर, सुमित ठाकुर, धर्मवीर चौहान, विशाल चौधरी, अमरचन्द चाहर, अनिल चाहर, अर्जुन ठाकुर, बंटी चौधरी, भगतसिंह, भूरा शर्मा, ब्रजेश चौधरी, डैनी फौजदार, नितिन शर्मा, देव वशिष्ठ, गिरीश कुशवाह, हरेन्दर कुशवाह, हर्ष शर्मा, नीरज माहौर, अनिल माहौर, धर्मवीर चौधरी, पवन चौधरी, श्रीनिवास सिंह, परशुराम सिंह, विकास गोला, रोहित कुमार जाटव, संतोष माहौर, हरिओम, भरतसिंह चाहर, दीपक चौधरी, कुलदीप चौधरी, दिलवार सिंह, महेश जाटव, अरुण दिवाकर, करनवीर दिवाकर, सुनील वाल्मीकि, शिवम् वाल्मीकि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

सनसनीखेज खुलासा: पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब खाकी पर वसूली का संगीन इल्जाम! बेचूबीर बाबा मेले की अव्यवस्था पर घिरी प्रबंधन समिति का बड़ा ‘दांव’, एफआईआर से बचने के लिए पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया* -(एके बिंदुसार संपादक)

बेचूबीर मेला : आस्था का जनसैलाब, पांच वर्षों की पड़ताल और व्यवस्थाओं पर उठते गंभीर सवाल अद्वितीय भारत की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट और फैक्ट-चेक : पिछले पांच वर्षों (2022–2026) के अनुभव, आरोपों की सच्चाई और पारदर्शी व्यवस्था की जिम्मेदार मेला प्रबंधन समिति के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग।* एके बिंदुसार  संपादक की कलम से