*एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा साइबर क्राइम टीम द्वारा 1637.30 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष मारहरा के नेतृत्व में थाना मारहरा साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से फ्रॉड की गई कुल 1637.30 रूपये की धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराया गया है। पीडित द्वारा थाना मारहरा साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
*साईबर हेल्प डेस्क टीम-*
1. उ0नि0 मुकुल कुमार
2. उ0नि0 विपिन सिंह
3. क0आ0 ह्रिदेश कुमार
4. का0 विपुल यादव
5. का0 ऋषभ पाराशर
6. म0का0 नेहा शर्मा















