WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

24 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, BMFNEWS

24 घंटे के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

जीत नारायण

 

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना हुसैनगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि अजमेर खान उर्फ राजू ने उनकी करीब 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनगंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को रामपुर नहर किनारा, पुराना किला क्षेत्र से आरोपी अजमेर खान उर्फ राजू (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम शुक्लापुर मजरे फूला, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी का रहने वाला है और वर्तमान में थाना हुसैनगंज क्षेत्र के रामपुर नहर किनारा, पुराना किला में रह रहा था।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, कांस्टेबल कुशल तोमर, कांस्टेबल अजय कुमार व महिला कांस्टेबल सीमा यादव आदि शामिल रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment