*राज्य पुरस्कार शिविर में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की 20 गाइड छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव*
आगरा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सुभाष पार्क, आगरा की 20 गाइड छात्राओं ने दिनांक 18 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य पुरस्कार शिविर में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस चार दिवसीय राज्य पुरस्कार शिविर में छात्राओं ने अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। शिविर के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी 20 छात्राओं की सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय प्रदर्शन से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस संपूर्ण आयोजन में गाइड प्रशिक्षिका श्रीमती लक्ष्मीबाई चौहान जी का विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। उनके कुशल प्रशिक्षण, निरंतर प्रयास और प्रेरणा से छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ शिविर की गतिविधियों में सहभागिता की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत जी ने सभी छात्राओं एवं गाइड प्रशिक्षिका को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, प्रशिक्षिका के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के सहयोग का सुखद परिणाम है।















