ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
पानी से भरी बाल्टी में डूबकर दो वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
आर्यनगर में आंगन में खेलते समय हुआ हादसा, गिलास निकालने के प्रयास में बाल्टी में गिरी बच्ची
हापुड़ जिले में तहसील धौलाना क्षेत्र के पिलखुवा में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह बाल्टी में गिर गई। परिजन उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।आर्यनगर निवासी संदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनिवार दोपहर उनकी दो वर्षीय बेटी भूरी घर के आंगन में खेल रही थी। उस समय घर में पिता संदीप, मां पिंकी और दादी मुन्नी मौजूद थीं। बताया गया कि आंगन में पानी से भरी बाल्टी रखी थी। बच्ची गिलास से बाल्टी का पानी निकालकर खेल रही थी। इसी दौरान गिलास उसके हाथ से छूटकर बाल्टी के अंदर चला गया।गिलास निकालने के प्रयास में बच्ची बाल्टी की ओर झुकी और उसमें गिर गई। परिवार के सदस्य घरेलू कामों में व्यस्त थे, इसलिए किसी को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं सुनाई दी तो परिजन उसे देखने पहुंचे। बाल्टी में बच्ची को देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।दो वर्षीय मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मुनीश चंद्र ने बताया कि बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत होने की जानकारीष मिली है। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार














