WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

*हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के पावन चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और अनिल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, योग गुरु बाबा रामदेव और बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

सनसनीखेज खुलासा: पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब खाकी पर वसूली का संगीन इल्जाम! बेचूबीर बाबा मेले की अव्यवस्था पर घिरी प्रबंधन समिति का बड़ा ‘दांव’, एफआईआर से बचने के लिए पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया* -(एके बिंदुसार संपादक)

बेचूबीर मेला : आस्था का जनसैलाब, पांच वर्षों की पड़ताल और व्यवस्थाओं पर उठते गंभीर सवाल अद्वितीय भारत की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट और फैक्ट-चेक : पिछले पांच वर्षों (2022–2026) के अनुभव, आरोपों की सच्चाई और पारदर्शी व्यवस्था की जिम्मेदार मेला प्रबंधन समिति के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग।* एके बिंदुसार  संपादक की कलम से