एटा ब्रेकिंग
सामूहिक विवाह समारोह में पहली पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी, रजिस्ट्रेशन से सामूहिक विवाह समारोह तक पहुंचा मामला सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल!
एटा के जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पहली पत्नी के पहुंचते ही मचा हड़कंप।
बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचे आकाश पर पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से की शिकायत।
14 नवंबर 2021 को हुई थी शादी, करीब तीन साल से पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन।
कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को हिरासत में लिया और विवाह रुकवा दिया।
पंजीकरण के समय वैवाहिक स्थिति का सत्यापन किसने किया ये जाँच का विषय होगा।
दस्तावेजों और शपथ-पत्रों की जांच हुई तो दूसरी शादी की तैयारी मंडप तक कैसे पहुंची, यह सवालिया निशान एटा के प्रशासन पर लग रहा है।
अब पुलिस जांच के साथ सामूहिक विवाह योजना की पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया की जवाबदेही तय होना भी जरूरी।
पूरा मामला जनपद एटा के जीआईसी में हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का है















