WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिथिलेश कुमार  मौर्य की खास रिपोर्ट। सागर पटेल बने काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय शोध सह प्रमुख, पार्टी व क्षेत्र में खुशी की लहर पद मिलने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, सागर पटेल बोले — गरीबों व पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा रहूंगा तैयार।

 

मिथिलेश कुमार  मौर्य की खास रिपोर्ट।

सागर पटेल बने काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय शोध सह प्रमुख, पार्टी व क्षेत्र में खुशी की लहर
पद मिलने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, सागर पटेल बोले — गरीबों व पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा रहूंगा तैयार।

वाराणसी।

सागर पटेल को काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय शोध सह प्रमुख बनाए जाने पर पार्टी एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह छा गया। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सागर पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतपद की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सागर पटेल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सागर पटेल जैसे कर्मठ, मिलनसार और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गर्व की बात है। इससे संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।सागर पटेल ने कहा कि मैं अपने दायित्वों की पूर्ति तन-मन-धन से करूंगा। गरीबों के सहयोग और पीड़ितों की मदद के लिए मैं हमेशा तैयार रहा हूं और आगे भी रहूंगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें इस योग्य समझा, यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद किया।
सागर पटेल ने कहा कि वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा को काशी क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। गांव-गांव तक जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ पद पाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। गरीब, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
सागर पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र में और अधिक सशक्त गया।

Leave a Comment