*मारहरा उर्स मेले की सुरक्षा पर पुलिस का ड्रोन पहरा, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में छतों की हुई निगरानी*
रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास
एटा 21 नवंबर 2026 मारहरा कस्बे में आयोजित उर्स मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मेला क्षेत्र और मिश्रित आबादी वाले इलाकों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन सर्वे के जरिए घरों की छतों की चेकिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।पुलिस द्वारा कस्बा मारहरा के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मकानों की छतों की निगरानी के साथ अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस का उद्देश्य उर्स मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।एटा एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा क्षेत्र में शांति, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे श्रद्धालु एवं आम नागरिक शांतिपूर्ण माहौल में उर्स में शामिल हो सकें।















