WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष अभियान दिवस, पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां*

——————————————–

*21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष अभियान दिवस, पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम*

 

*एटा 17 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद एटा में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 नवंबर 2026 को करा दिया गया है। जनपद के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 103-अलीगंज, 104-एटा, 105-मारहरा एवं 106-जलेसर (अ०जा०) के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदेय स्थलों एवं मतदान केंद्रों पर आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि ऐसे सभी नागरिक, जिन्होंने 01 जनवरी 2027 को अथवा उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत नहीं कराया है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु निर्धारित प्रारूप-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, विवरण में संशोधन अथवा निवास स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन किया जा सकता है।

मतदाता संबंधित मतदेय स्थल पर जाकर अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर Voters Helpline App डाउनलोड करके भी निर्धारित प्रारूपों में आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा एवं अधिकाधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10 बजे से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होंगे। इन विशेष दिवसों पर संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों के प्रभावी संचालन तथा मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, एटा में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर की स्थापना की गई है, जो 17 नवंबर 2026 से निरंतर क्रियाशील है। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने सुझाव एवं शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं।

जनपद की मतदाता सूची एटा की आधिकारिक वेबसाइट https://etah.nic.in/deo-portal/ पर भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in/ एवं https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम खोज एवं उसकी पुष्टि कर सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि में संबंधित प्रारूप में आवेदन कर अपना नाम जुड़वाने एवं आवश्यक संशोधन कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Leave a Comment