*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए नगर पालिका परिषद एटा में हेल्पडेस्क एवं कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर*
*एटा 17 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संपादित किया जाएगा। इससे पूर्व दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
उक्त जनगणना कार्य को सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद एटा चार्ज पर अस्थाई जनगणना सेल के निकट जलकल संस्थान परिसर में हेल्पडेस्क एवं कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी (जनगणना), नगर पालिका परिषद एटा ने बताया कि जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या अथवा असुविधा होने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 05742-297678 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।
















