WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कलम की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों की मांग को लेकर कासगंज में RPSS का धरना-प्रदर्शन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

**कलम की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों की मांग को लेकर कासगंज में RPSS का धरना-प्रदर्शन**

 

 

*पत्रकार सुरक्षा और सम्मान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर गरजा RPSS*

 

 

 

कासगंज। आपको बताते कि पत्रकारों की स्वतंत्रता, सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS) द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, जनपद कासगंज पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार की बंदिश का विरोध करते हुए पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकार उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने, पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज कथित फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने तथा पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है।

राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS) ने पत्रकारों से आपसी एकता मजबूत करने और संगठन के मिशन से जुड़ने की अपील की। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है।

इस अवसर पर संगठन की ओर से संदेश दिया गया कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और पत्रकार सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के लिए सभी पत्रकारों को एक मंच पर आना चाहिए।

Leave a Comment