एटा ब्रेकिंग
13 नवंबर को मारपीट, 17 नवंबर तक मुकदमा दर्ज नहीं पीड़िता का आरोप! चोटों के साथ न्याय मांगने एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, आखिर थाना जलेसर पुलिस ने चार दिनों तक क्यों नहीं की कार्रवाई?
एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में महिला से मारपीट और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है।
पीड़िता डॉली पत्नी जीतू, निवासी नगला दयारामपुर का आरोप है कि 13 नवंबर को दबंग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ-साथ उसकी भाभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता ने एक दबँग पर कमरे में खींचकर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
**लेकिन सवाल थाना जलेसर पुलिस की कार्रवाई पर है!** पीड़िता का आरोप है कि शिकायत और मेडिकल होने के बावजूद 17 नवंबर तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही उसे संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन मिला।
चार दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार पीड़िता चोटों के साथ 17 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसएसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 13 नवंबर को हुई घटना की शिकायत के बाद थाना जलेसर पुलिस ने चार दिनों तक क्या कार्रवाई की?
मेडिकल होने के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में देरी क्यों हुई? आखिर थाना प्रभारी ने पीड़िता को कार्रवाई के संबंध में संतोषजनक जवाब या आश्वासन क्यों नहीं दिया?
**थाने से न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची पीड़िता को आखिर एसएसपी की चौखट तक क्यों आना पड़ा?**
अब निगाहें एसएसपी एटा की कार्यवाही पर हैं कि मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता की शिकायत पर जाँच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई और थाना स्तर पर हुई देरी की जांच के लिए क्या निर्देश दिए जाते हैं।
पूरा मामला थाना जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दयारामपुर का है
















