WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चंदौली में नई सुबह, नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने संभाली कमान, कलेक्ट्रेट में गूंजा सुशासन, सेवा और संवेदनशीलता का संकल्प। अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट

चंदौली में नई सुबह, नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने संभाली कमान, कलेक्ट्रेट में गूंजा सुशासन, सेवा और संवेदनशीलता का संकल्प।

 

अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।

 

 

चंदौली, 16 नवंबर 2026। सोमवार की शाम चंदौली के प्रशासनिक इतिहास में एक नई इबारत लिख गई। नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने अपराह्न कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किये। जैसे ही उन्होंने आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर किए, पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में एक नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई कार्यशैली की आहट सुनाई देने लगी।

 

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का सघन भ्रमण किया। उन्होंने एक-एक कार्यालय में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से आत्मीयता से मुलाकात की। कार्यों की प्रगति जानी, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझा।

 

इस दौरान उनका संदेश बिल्कुल स्पष्ट था, प्रशासन का चेहरा संवेदनशील होना चाहिए, कागजों में नहीं, जनता के दिल में बसना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कार्यालय आने वाला हर फरियादी सम्मान का पात्र है। उसकी पीड़ा को धैर्य से सुनना, उसका समाधान समयबद्ध तरीके से करना, यही प्रशासन का धर्म है।

 

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, तभी सुशासन सार्थक होगा। राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था, किसी भी क्षेत्र में शिथिलता और लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता ही नए प्रशासन की पहचान होगी।

 

नवागत जिलाधिकारी के आगमन पर कलेक्ट्रेट परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया और जिले के सर्वांगीण विकास में पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

 

जनपदवासियों में भी नई आशा जगी है। लोगों को विश्वास है कि जिलाधिकारी शैलेश कुमार के अनुभवी, संवेदनशील और जनोन्मुखी नेतृत्व में चंदौली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, जनसुनवाई और अधिक सशक्त होगी तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Comment