WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पंपलेट वितरित कर ई-रिक्शा संचालकों को किया गया, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

 

*एटा – यातायात माह नवंबर – 2026 के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक एटा पर पंपलेट वितरित कर ई-रिक्शा संचालकों को किया गया जागरूक, यातायात नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए सुरक्षित यात्रा हेतु किया गया प्रेरित।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.11.2026 को यातायात पुलिस एटा द्वारा महाराणा प्रताप चौक एटा पर ई-रिक्शा संचालकों के साथ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा सुरक्षित यात्रा हेतु प्रेरित किया गया।

 

*दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश / जागरूकता बिंदु:*

 

1. ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित रूट व निर्धारित स्टैंड से ही करें, चौराहों व मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें।

2. क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, नाबालिग / बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं।

3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

4. हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।

5. यात्रियों, विशेषकर महिला एवं बालिकाओं से शालीन व्यवहार करें, किराया निर्धारित दर पर ही लें।

6. वाहन के समस्त कागजात – डीएल, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस आदि सदैव पूर्ण व अद्यतन रखें।

 

यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की व आमजन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक / प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment