WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में भैया दूज मनाकर लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, रिपोर्ट आनिल सोलंक

एटा में भैया दूज मनाकर लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत; शादी के 9 महीने बाद उजड़ा परिवार

एटा: भैया दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में पत्नी सरजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति नरेंद्र ने अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की शादी 8 फरवरी 2026 को हुई थी और शादी के बाद पहली बार सरजू भैया दूज मनाने अपने मायके आई थी।

मायके में पहली बार मनाया भैया दूज का त्योहार

सरजू की शादी इसी साल 8 फरवरी को जलेसर थाना क्षेत्र के पिलखतरा निवासी नरेंद्र पुत्र लाखन सिंह से हुई थी। शादी के बाद पहली बार वह भैया दूज का त्योहार मनाने अपने मायके अमृतपुर, थाना सिद्धपुरा, जिला कासगंज आई थी। उसने अपने दोनों भाइयों अमन (25) और आदर्श (17) को भैया दूज का टीका किया।

परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए 7 नवंबर को घर आया था। भैया दूज मनाने के बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे नरेंद्र अपनी पत्नी सरजू को बाइक से लेकर गांव पिलखतरा लौट रहा था।

पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने बाइक को रौंदा

दोनों एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मरथरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी पल्सर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरजू कैंटर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल नरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

दो भाइयों को टीका कर लौट रही थी सरजू

मृतका के भाई प्रवेश ने बताया कि उनकी बहन और बहनोई बाइक से अमृतपुर से अपने गांव पिलखतरा जा रहे थे। इसी दौरान कैंटर से हादसा हो गया। बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई ने अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सरजू के दो भाई अमन और आदर्श हैं। वहीं नरेंद्र अपने परिवार में बड़ा था। उसका एक छोटा भाई टिल्लू है। दंपती की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिस घर में त्योहार की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है।

पुलिस ने पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कोतवाली देहात के थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मरथरा चौकी क्षेत्र में बाइक और कैंटर के बीच हादसा हुआ था। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पति की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। महिला के शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment