*अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में 17 नवम्बर को होगी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक*

*एटा 12 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एटा की अध्यक्षता में दिनांक 17 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई है। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री एवं सचिव से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।












