WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यमुना मैया की भव्य महाआरती के साथ प्राचीन श्री बटेश्वर नाथ मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*योगी सरकार में बढ़ा ‘ब्रज की काशी’ का वैभव*

 

*- यमुना मैया की भव्य महाआरती के साथ प्राचीन श्री बटेश्वर नाथ मेले का हुआ भव्य शुभारंभ*

 

*- मेले में कार्तिक स्नान, कवि सम्मेलन, मैराथन दौड़ और कुश्ती दंगल जैसे होंगे कई प्रमुख आयोजन*

 

*आगरा, 11 नवंबर।* ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक आगरा के प्रमुख श्री बटेश्वर नाथ मेले का बुधवार को भव्य शुभारंभ हो गया है। यमुना नदी के तट पर स्थित और ‘ब्रज की काशी’ के नाम से विख्यात बटेश्वर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा यहां किए गए पर्यटन विकास कार्यों से इस प्राचीन मेले की भव्यता और भी बढ़ गई है। 11 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में धर्म, संस्कृति और लोक कला का अनूठा समागम देखने को मिलेगा।

 

*21 हजार दीपों से जगमगाए यमुना के घाट*

मेले के उद्घाटन अवसर पर बुधवार की रात बटेश्वर के घाटों पर एक अलौकिक नजारा देखने को मिला। 21 हजार दीपों की जगमगाहट से यमुना के घाट पूरी तरह से रोशन हो गए। शांत बहते यमुना जल में शिव मंदिरों की श्रृंखला का मनोहारी प्रतिबिंब जिसने भी देखा, वह मंत्रमुग्ध रह गया। ब्रह्मलाल जी मंदिर से लेकर मुख्य घाट तक दीयों से ‘ॐ’ और ‘स्वास्तिक’ की भव्य आकृतियां उकेरी गईं। इसके साथ ही आकर्षक रंगोली सजाई गई और यमुना मैया की भव्य महाआरती उतारी गई। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु इस अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

 

*योगी सरकार में पर्यटन विकास को लगे नए पंख*

तीर्थ स्थल श्री बटेश्वर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में बटेश्वर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। योगी सरकार की नीतियों के चलते ही आज बटेश्वर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में स्थापित हो रहा है। सरकार के इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि इस बार मेले की व्यवस्थाएं और साज-सज्जा पहले से कहीं अधिक भव्य है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक दिव्य और सुरक्षित अनुभव मिल रहा है।

 

*अटल जी के सपनों के बटेश्वर को मिल रही नई पहचान*

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि मेले में प्राचीन लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम प्रमुखता से होंगे। सरकार के धार्मिक और पर्यटन विकास कार्यों से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बटेश्वर को एक नई पहचान मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बटेश्वर में यमुना नदी के किनारे स्थित 41 शिव मंदिरो की श्रृंखला बनी है, आने वाले समय में जो 101 मंदिरों थे, उन सभी का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने भी बटेश्वर के विकास के लिए सरकार और मेले की भव्यता के लिए जिला पंचायत की पहल का स्वागत किया।

 

*सांस्कृतिक आयोजनों से सजेगा 18 दिवसीय मेला*

यह मेला केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि लोक संस्कृति और खेलों का भी बड़ा केंद्र है। 11 नवंबर से शुरू हुए इस मेले में कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 नवंबर को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अगले दिन, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा, जहां लाखों श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगाएंगे। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 26 नवंबर को मैराथन दौड़ और मेले के अंतिम दिन 28 नवंबर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ ही इस विशाल मेले का समापन होगा।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख लाल्.सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment