WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बच्चों से घरेलू काम कराना कानूनन अपराधBMF News

*बाल श्रम पर सख्ती जरूरी*

*बच्चों से घरेलू काम कराना कानूनन अपराध*

*बच्चियों के शारीरिक शोषण का रहता है खतरा*

*90प्रतिशत किशोरियां होती है शारीरिक शोषण की शिकार*

*गरीब किशोरियों को दिया जाता है महंगे तोहफ़े व् अच्छे कपड़ो का लालच*

बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ बचपन जीने का अधिकार है, लेकिन आज भी कई गरीब परिवारों के बच्चों, विशेषकर लड़कियों से कम उम्र में घरेलू काम कराया जाता है!

बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घरेलू नौकर के रूप में झाड़ू-पोछा, बर्तन साफ करने, खाना बनाने और अन्य मजदूरी के कामों में लगाना प्रतिबंधित है,हालांकि अपने परिवार के व्यवसाय में सीमित मदद और घर के सामान्य कामों के लिए कानून में निर्धारित शर्तों के तहत अपवाद हैं!

14 से 18 वर्ष के किशोरों एबं किशोरियों को सभी प्रकार के कामों से प्रतिबंधित नहीं किया गया है, लेकिन खतरनाक व्यवसायों और प्रक्रियाओं में उनसे काम कराना गैरकानूनी है!

लड़कियां बाल श्रम की समस्या से विशेष रूप से प्रभावित होती हैं,कई बच्चियों की पढ़ाई छुड़वाकर उन्हें दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा, बर्तन, खाना बनाने और बच्चों की देखभाल के काम में लगा दिया जाता है,कई बार उन्हें कम मजदूरी, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और अन्य प्रकार के शोषण का सामना भी करना पड़ता है!

कानून के तहत प्रतिबंधित बाल श्रम कराने वाले को 6 महीने से 2 साल तक की जेल और 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है!

सरकार को चाहिए कि घरेलू कामों को करने वाली किशोरियों की समय-समय पर काउंसलिंग को आवश्यक किया जाए व् उन्हें अच्छे बुरे,गुड टच -बेड टच की जानकारी भी समय-समय पर दी जानी चाहिए!

यदि कहीं बच्चों से गैरकानूनी तरीके से काम कराया जा रहा है, या उसके किसी भी प्रकार के शोषण की जानकारी समाज में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को होती है तो वे इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस या स्थानीय श्रम विभाग में जरूर करें ताकि किसी किशोरी का बचपन व् भविष्य खराब न हो!

बच्चों के हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए, मजदूरी का बोझ नहीं, बेटियों सहित हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ बचपन जीने का अधिकार है,बाल श्रम रोकना सरकार के साथ-साथ पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment