WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मंडी क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम के दृष्टिगत स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

 

 

*एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा तथा एडीएम प्रशासन एटा सहित मंडी क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम के दृष्टिगत स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

आज दिनांक 06/10/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा एडीएम प्रशासन श्री अजय नारायण सिंह सहित मंडी क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम की समस्या के दृष्टिगत क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंडी परिसर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का जायजा लेते हुए यातायात के सुचारु संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मंडी में आने वाले बड़े वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि मंडी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। उन्होंने मंडी व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग से बचने की अपील की, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रह सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह, प्रभारी कोतवाली नगर श्री धर्मेन्द्र पंवार मौजूद रहे।

Leave a Comment