WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वृद्धाश्रम एवं वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

*वृद्धाश्रम एवं वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

*एटा 06 अक्टूबर 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एंव माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के दिशा-निर्देशन में मनीषा, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, चारू सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष सं0 20, एटा एवं युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आज दिनांक 06.10.2026 को आवासीय वृद्धाश्रम, कासगंज रोड, एटा एवं वन स्टाप सेन्टर, एटा का औचक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, एटा द्वारा वद्धाश्रम के समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया गया उपस्थिति पंजीका के साथ-साथ वृद्धा आश्रम से संबंधित समस्त रजिस्ट्रों का अवलोकन किया गया, जिसमें स्टॉक रजिस्ट्रर की मांग करने पर वृद्धा आश्रम की मैनेजर मिथलेश कुमारी के द्वारा बताया गया कि सत्य प्रकाश के द्वारा स्टॉक रजिस्ट्रर हेड ऑफिस पर ले जाया गया है जबकि सत्य प्रकाश उपस्थिति पंजिका के अनुसार अनुपस्थित पाये गये वहा के महिला एवं पुरूष शयनकक्ष एवं रसोई घर का निरिक्षण किया गया जहां पर आटे के पात्र में चुहे, चीनी के पात्र में चीटियां एवं अन्य खाद्या सामग्री आदि में कमिया पायी गयी जो की वृद्धजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वृद्धा आश्रम की सफाई पर भी विषेश ध्यान नहीं दिया जा रहा है परिसर में डस्टवीन में कुडा आदि मिला जो कि गम्भीर बीमारीयों को आमंत्रित कर रहा है। वृद्धजनों की उपस्थिति पंजीका के अनुसार कुल 59 वृद्ध निवासरत है। महोदया के द्वारा सभी वृद्ध लोगों की समस्यायें सुनी गई तथा उनके देखभाल के सारे प्रबंध, खान-पान को लेकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वद्ध जनों के कक्षों में साफ सफाई के विशेष व्यवस्था कराये जाने हेतु अधीक्षका को निर्देशित किया गया तथा प्रत्येक दिन कक्षों में फिनायल छिड़काव एवं पौछा लगाया जाना सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, एटा द्वारा वन स्टाप सेन्टर, जनपद एटा का भी निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में महोदया द्वारा वन स्टाप सेन्टर में उपस्थित समस्त कर्मचारियों के बारे में पूँछा एवं उनकी उपस्थिति-पंजिका का निरीक्षण किया। वर्तमान में वन स्टाप सेन्टर में 04 महिलाएँ हैं। इस निरीक्षण में महोदया ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी महिला किस समय आई व किस समय गई इसका पूर्ण विवरण आगन्तुक पुस्तिका में दर्ज करें एवं समय -समय पर इसकी आख्या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा को अवगत करायें।

इस निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी एटा, वन स्टाप सेन्टर प्रबन्धक जागृति चतुर्वेदी एवं आदि कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment