चेतावनी: आज रात से बहुत भारी बारिश के आसार
आज रात से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है, तेज हवाओं के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिन-रात और शनिवार को बारिश और तेज हो सकती है, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है
🌧️ लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज सहित तराई और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत
नेपाल और हिमालयी क्षेत्र से सटे तराई इलाकों में बारिश का प्रभाव अधिक रह सकता है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है
⚠️ मानसूनी तंत्र का प्रभाव आज शाम, रात और शनिवार को अधिक दिखाई देने की संभावना, रविवार को कुछ राहत मिल सकती है















