WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निधौली कलां पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट शिव सिंह

 

 

*एटा– थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण:-*

वादिया द्वारा थाना निधौली कला पर सूचना दी गई कि वादिया की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडित करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। जिसके सम्बन्ध में थाना निधौली कलां पर मु0अ0सं0- 155/2025 धारा 85, 80, 61(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त राकेश पुत्र रामस्नेही निवासी नगला दुल्हा थाना निधौली कलां जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना तथा साक्ष्य संकलन के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 80, 85 बी0एन0एस0 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का लोप एवं धारा 108, 238 बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

1. राकेश पुत्र रामस्नेही निवासी नगला दुल्हा थाना निधौली कलां जनपद एटा।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*

1. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर

2. उ0नि0 श्री सोहनपाल

3. का0 पंकज कुमार

4. का0 विक्रान्त शर्मा।

Leave a Comment