*जनपद एटा*Telecom company VI द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपदीय साइबर सेल तथा थाना कोतवाली देहात की साइबर सेल टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिप्टन चौकी क्षेत्र में आमंत्रण पैलेस में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान।*
*इस अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे-*
🛡️ Vodafone Idea (Vi) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🎙️ कार्यक्रम के दौरान जनपदीय साइबर सेल एवं कोतवाली देहात साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, डिजिटल भुगतान सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
📱 Vi App, 🛡️ Vi Spam Protection, 📲 eSIM एवं सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के साथ-साथ Vi की डिजिटल सेवाओं, नेटवर्क एवं ब्रांड की प्रमुख विशेषताओं के बारे में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
🤝 इस कार्यक्रम में जनपदीय साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीक्षित कुमार मय टीम, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात श्री के.के लोधी मय साइबर सेल टीम तथा शुभम शर्मा, नोडल अधिकारी, यूपी वेस्ट LSA, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड मौजूद रहे। श्री शुभम शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर डिजिटल सुरक्षा, ग्राहक हित एवं Vi Brand की मजबूत उपस्थिति के प्रति Vi की प्रतिबद्धता साझा की।
🌟 इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त डिजिटल समाज के निर्माण में योगदान देना है।















