WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ी, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ी*

Oplus_131072

——————————————–

*किसान भाई विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिए पोर्टल पर करें ऑनलाइन बुकिंग*

 

*एटा, 23 अक्टूबर 2026(सू0वि0)।* उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑन मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू (CRM) योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों, जैसे बेलर, हैप्पी सीडर, एम.बी. प्लाऊ, मल्चर, सुपर सीडर, सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, जीरो सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, कल्टीवेटर, डायरेक्ट राइस सीडर आदि पर अनुदान प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। पूर्व में ऑनलाइन बुकिंग की अवधि 07 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया है।।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन/बुकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Comment