WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निषाद पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग हेतु माननीय विधायकगणों को दिए जाएंगे ज्ञापन, BMFNEWS

निषाद पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग हेतु माननीय विधायकगणों को दिए जाएंगे ज्ञापन

———————————–

एटा ! निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद के निर्देशन में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आगामी दिनांक 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रहा है ! इसलिए निषाद पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनांक 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के मध्य जनपद एटा की चारों विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के माननीय विधायकगणो को कश्यप, निषाद, मल्लाह समाज को संविधान की सूची में 53 एवं 66 नंबर पर सूचीबद्ध अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपे जाएंगे । राकेश कश्यप ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वह अपने – अपने विधानसभा क्षेत्र में निषाद पार्टी के विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर विधायक गणों को ज्ञापन देने का कष्ट करें ! ताकि विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक गण हमारी संवैधानिक मांग को विधानसभा में उठाकर समाज को न्याय दिला सके ! उन्होंने सभी कश्यप, निषाद, मल्लाह समाज के भाई बहनों एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

Leave a Comment