WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस , रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा में सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस

=संविधान से मिलते हैं हमें अधिकार:_परवेज जुबैरी

=हम सब मिलकर बनाएंगे सपा की सरकार:_लोधी राकेश राजपूत

एटा,

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सपा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्र मैरिज हॉल एटा में सपा ने संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवेज जुबैरी ने की। और मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य रहे। मनचाशीन अतिथियों में सांसद देवेश शाक्य, राष्ट्रीय सचिव/फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत एस आई आर प्रभारी एटा कासगंज, जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, पूर्व लोकसभा प्रत्यासी नूर मुहम्मद खान, पूर्व चेयरमैन प्रत्यासी जहीर अहमद, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, अमित गौरव, प्रत्यासी की लाइन में लोधी राकेश राजपूत, रामसेवक पहलवान,महेश वर्मा, रंजीत यादव,इंजी0 नवीन बघेल, जसवीर यादव, सुभाष यादव आदि अन्य अतिथि पदाधिकारी महिलाएं भी मंचासिन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों को लेकर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर संविधान मान स्तंभ दिवस मना रही है। हमें जनता को जागरूक करना होगा और भाजपा सरकार में जनता के अधिकारों को हनन होने से बचाना होगा।राष्ट्रीय सचिव लोधी राकेश राजपूत /फिल्म अभिनेता ने कहा कि हम आज संविधान मान स्तंभ दिवस मना रहे हैं। भाजपा धीरे धीरे हमारे अधिकार छीनती जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के भाजपा काल में लगातार लीक हो रहे पेपरो से हमारे युवा नौजवानों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता जा रहा है। महिलाओं से सोना चांदी दूर किया जा रहा है, पुलिस की तानाशाही बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दुगुनी नहीं हो पा रही है। इसलिए ऐसी भाजपा को उखाड़ने का समय आ गया है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। तभी हमारा संविधान मान स्तंभ दिवस का उद्देश्य पूरा होगा। जहीर अहमद ने किया है संविधान से हमें अधिकार मिले हैं। भाजपा ने नहीं दिए हैं। इसलिए सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से निवेदन है कि वह अपने अपने क्षेत्र में बूथ मजबूत करें।

कार्यक्रम में हॉल खचाखच भरा रहा और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment