WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जमीन नापने के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत का आरोप: मैनपुरी में महिला ने डीएम से की शिकायत, लेखपाल बोले- मै तुम्हारा नौकर नहींBMFNEWS

जमीन नापने के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत का आरोप: मैनपुरी में महिला ने डीएम से की शिकायत, लेखपाल बोले- मै तुम्हारा नौकर नहीं

मैनपुरी के बिछवां में महिला ने डीएम से शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और संबंधित लेखपाल ने रिश्वत लेकर गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

रामप्यारी पत्नी लल्लू सिंह ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजा बिछवां स्थित गाटा संख्या 1024 रकबा 0.308 हेक्टेयर भूमि उनके और उनके पति के नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के आदेश कुमार, दुर्गेश कुमार, सर्वेश कुमार और प्रवेश कुमार ने उनकी जमीन के आधे से अधिक हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है।

 

महिला के अनुसार, करीब दो माह पहले उन्होंने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी कुरावली से की थी। शिकायत के बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश की, लेकिन मेड़बंदी नहीं कराई। आरोप है कि लेखपाल के लौटते ही कथित आरोपियों ने मेड़ नहीं बनने दी और दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया।

Leave a Comment