WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों की जीत का जश्न, कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों की जीत का जश्न, कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

 

एटा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत के रूप में देखते हुए, शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व में यह जलूस कांग्रेस कार्यालय से जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए और विजय के रूप में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान कार्यालय पर छात्रों को मिष्ठान वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा, “छात्रों के आंदोलन ने शिक्षा मंत्री जैसे बड़े नेता को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, यह लोकतंत्र की जीत है। साथ ही, जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी की हम घोर निंदा करते हैं। यह जीत पूरे देश के युवाओं को समर्पित है।”

पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा, “प्रियंका गांधी जी के साथ धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ अभद्रता का विरोध हम पहले भी करते रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के घुटने टेकने का प्रमाण है। यह छात्र शक्ति की जीत है।”

जिला अध्यक्ष कांग्रेस किसान कांग्रेस सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा, “छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा। कांग्रेस ने इसे विजय दिवस के रूप में मनाकर युवाओं के संघर्ष को सलाम किया है।”

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:इस मौके पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा, संजीव गुप्ता, आमिर अली, पुष्पेंद्र बघेल, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, प्रियांशु राजपूत, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, राजेश गुप्ता, आशीष राज, आनंद पाल बघेल, शिवगत उल्ला खा, खुशीराम दिवाकर, हरिओम शर्मा, हीरा पाराशर, धीरेंद्र सविता, राजकुमार दिवाकर, ओमबीर सिंह राजपूत, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment