WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनम वांगचुक ने सरकार के आश्वासन पर 27 दिन का अनशन तोड़ाBMFNEWS

पीएम मोदी ने रात 12 बजे कहा- पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार, रात 12:40 पर वांगचुक ने तोड़ा अनशन।
पीएम मोदी ने रात 12 बजे कहा- पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार, रात 12:40 पर वांगचुक ने तोड़ा अनशन। पीएम मोदी ने पेपर लीक रोकने और दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए नया विधेयक लाने की घोषणा की है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी। पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार, वांगचुक ने तोड़ा अनशन। पीएम मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए नया विधेयक लाने की घोषणा की। सोनम वांगचुक ने सरकार के आश्वासन पर 27 दिन का अनशन तोड़ा। नए कानून में पेपर लीक करने वालों को 5-10 साल की सजा। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम देखने को मिले।
रात करीब 12 बजे पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर एलान किया कि सरकार पेपर लीक रोकने और दोषियों को सख्त सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला नया विधेयक ला रही है, जिस पर आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी।
पीएम मोदी ने बताया कि कैबिनेट में चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन से पारित कराया जाए।
पीएम मोदी की घोषणा के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक को अनशन के 27वें दिन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ने को लेकर वांगचुक ने कहा कि यह फैसला विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया है।

Leave a Comment