*एटा– “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत, थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे उर्स मेला में अपने परिजनों से बिछड़ी 05 वर्षीय बालिका को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।*
*घटनाक्रमनुसार*
आज दिनांक 21.11.2026 को थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे उर्स मेला में एक 05 वर्षीय बालिका अपने परिजनों से बिछड गयी। थाना मारहरा पुलिस, उर्स मेला चौकी और मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसबल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उमाया पुत्री दीन मोहम्मद निवासी अजगैन जिला उन्नाव को तलाश कर सकुशल बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया। थाना थाना मारहरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।















