WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला, राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एके बिंदुसार का संदेश

स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला, राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एके बिंदुसार का संदेश

 

नई दिल्ली। 16 नवंबर, राष्ट्रीय प्रेस दिवस। यह दिन उन सभी पत्रकारों को समर्पित है, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। जो न धूप देखते हैं, न बारिश, न रात देखते हैं, न दिन। जिनकी कलम ही उनकी ताकत है और सच ही उनकी पूजा है।

 

इसी पावन अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, नई दिल्ली के संस्थापक / सम्पादक एके बिंदुसार ने देश के सभी पत्रकारों, छायाकारों, संपादकों और मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

एके बिंदुसार ने कहा, स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। अगर पत्रकारिता कमजोर होगी, तो लोकतंत्र कमजोर होगा। अगर कलम बिक जाएगी, तो जनता की आवाज दब जाएगी। इसलिए पत्रकार को हमेशा निर्भीक रहना चाहिए, निष्पक्ष रहना चाहिए और सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखना नहीं है, यह समाज की रक्षा करना है। जब गांव में गरीब की जमीन लूटी जाती है, जब भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त होती है, जब नशा माफिया युवाओं को बर्बाद करता है, जब प्रशासन आंखें बंद कर लेता है, तब एक सच्चा पत्रकार ही जनता की आवाज बनकर सामने आता है।

 

एके बिंदुसार ने कहा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन का संकल्प है कि हम कभी दबाव में नहीं आएंगे, कभी लालच में नहीं बिकेंगे, कभी किसी के आगे झुकेंगे नहीं। हमारी कलम हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा और पीड़ित की आवाज बनेगी। हम सच को सच और गलत को गलत कहने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

 

उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे अपनी लेखनी को समाज सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, नशा मुक्त समाज और जनहित के लिए समर्पित करें। पत्रकारिता को मिशन समझें, व्यापार नहीं।

 

उन्होंने कहा, जो पत्रकार सत्य के लिए लड़ता है, वह अकेला नहीं होता। उसके साथ पूरी जनता खड़ी होती है, उसके साथ भारतीय मीडिया फाउंडेशन खड़ा होता है।

 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए और मजबूती से काम किया जाएगा। गांव-गांव, जिला-जिला तक सच्ची पत्रकारिता को पहुंचाया जाएगा।

 

अंत में एके बिंदुसार ने कहा, सभी पत्रकार बंधुओं को पुनः राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कलम हमेशा सच के लिए चले, आपकी आवाज हमेशा जनता के लिए गूंजे।

 

संपर्क – हेल्पलाइन नंबर : 917307629604

एके बिंदुसार, संस्थापक / संपादक, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, नई दिल्ली

1- हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र, 2- हिन्दी दैनिक समाचार पत्र अद्वितीय भारत, 3- BMF News Network

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!