WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उगते हुये सूर्य को अर्घ देने के पश्चात छठ महापर्व का हुआ समापन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • छठ घाट की भव्य दिव्य अलौकिक नजारा लोगो के मन को लिया मोह
  • पुलिस अधिक्षक सपरिवार छठ घाट पर रहे मौजूद

चोपन –लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ तीन दिनो के कठिन निराजल ब्रत के बाद जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा पहाड़ों को चिरती हुई बाहर निकली आस्था का हुजुम अपने को रोक नहीं पाया पुत्र की दीर्घायु की कामना लिए व्रती महिलाओं ने उदित भगवान भास्कर को गाय के दूध से अर्घ्य देने के बाद अपने परिजनों के साथ सामूहिक रुप से हवन पूजन किया इसके साथ ही सूर्य उपासना का व्रत समाप्त हो गया एक बार फिर आस्था हर पहलू पर भारी रही कुछ ऐसा दृश्य कि पुरुषों व महिलाओं द्वारा घाट स्थल पर दंडवत करते हुए पहुंचे हलाकि उससे कम रोमांच आम आदमियों मे नहीं था मौजूद लोगों ने दंडवत करते हुए व्रतीयों के सामने स्वयं के संसाधनों से सफाई करते नजर आए क्या छोटा क्या बड़ा हर कोई आस्था के इस सैलाब में अपने अपने अंदाज से गोते लगाते हुए देखे गए पूरे छठ घाट क्षेत्र को आकर्षक तरिके से सजाया सवारा गया था सोन नदी के तट पर पूरी रात झालरों कि टिम टिमाहट व हाई मास्क लाइटो की प्रकास से सोन नदी की लहरें मानो अठखेलिया खेल रही हो आस्ताचल सूर्य को अर्घ देना और उदित भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की इंतजार में रात कब गुजर गई पता ही नहीं वहीं पूर्वाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार नंदन चंदन की पूरी टीम ने अपनी भजनो से खुब शमा बांधा | छठ घाट को सवारने और सजाने मे नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीयो ने अथक मेहनत किया वही छठघाट पर सजाई गई रंगोली एवं आई लव चोपन लोगो के विच आकर्षण का केन्द्र रही छठ घाट पर राजनौतिक पार्टीयो व समाजसेवी संगठनो द्वारा निशुल्क दुध और चाय की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के समापन पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया | इस मौके पर ओबरा एसडीएम, राजा मिश्रा, दयाशंकर सिंह, नवल किशोर चौबे अधिसासी अधिकारी अखिलेश सिंह, रजनी कांत सिंह,डा वृजेश सिंह, विंदू पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,अमीत सिंह, सुनील सिंह,प्रदीप अग्रवाल,पिंटू मिश्रा,मनीष प्रताप सिंह,रोहित विंद धर्मेंद्र जायसवाल,सलीम कुरैशी, अनिकेत रावत, सुशील निषाद, नागेंद्र यादव, पिंटू जायसवाल,रामपरिखा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे संचालन सभाषद दिव्य विकास सिंह ने किया |

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!