WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*सड़क सुरक्षा पखवाड़े का जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ*

 

( 16 से 30 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक,दिलाई गई शपथ )

एटा !

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,इस दौरान सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

पखवाड़े के अंतर्गत प्रचार वाहनों, जागरूकता रैलियों एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा उपायों तथा जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उप संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अब्दुल कादिर, ट्रैफिक पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!