WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री श्री डाला छठ के सौजन्य से रैपुरिया घाट पर छठ पूजा सकुशल संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया व्रत पूर्ण

श्री श्री डाला छठ के सौजन्य से रैपुरिया घाट पर छठ पूजा सकुशल संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया व्रत पूर्ण

 

अदलहाट, मीरजापुर। नारायनपुर के रैपुरिया घाट पर श्री श्री डाला छठ के कार्यकर्ताओं के सौजन्य से छठ पूजा महोत्सव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी व्रत महिलाओं ने अपना व्रत पूर्ण किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया था। रविवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया था और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण किया। इसके लिए तालाब और जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

 

सोमवार सुबह सप्तमी तिथि को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान पूरे हुए। घाट पर छठी मैया के लोकगीतों, दीपों की जगमगाहट और ठेकुआ के प्रसाद की सुगंध से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी आयु और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्री श्री डाला छठ के कार्यकर्ता हर्ष गुप्ता, अमरेश सिंह, गोलू सिंह, अर्जुन सिंह, वीरेंदर सिंह, शिवम गुप्ता, गप्पू गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, व्रतियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन में विशेष सहयोग किया, जिसकी श्रद्धालुओं ने दिल से सराहना की।

 

वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह सहित तमाम पुलिस बल लगे रहे। पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न हुआ।

 

आयोजन के अंत में सभी ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की बधाई दी और घाट की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैपुरिया घाट पर इस बार का छठ आयोजन आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल बन गया।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!