WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगो के गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगो के गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

———————————-

( 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 05 मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड एवं ₹19,530 नकद बरामद )

एटा ! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गत रविवार को थाना सकीट पुलिस टीम द्वारा सकीट-औंछा रोड पर चेकिंग के दौरान एक सफेद होंडा सिटी कार UP 16 CL 2709 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद हुई।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 15.11.2026 की शाम को ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगो के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट पर मुअसं०- 180/2026 धारा 318(4), 317(4), 336(3), 340, 3(5) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है। बरामद होंडा सिटी कार को आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध न कराने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन, बैंक खातों एवं डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि के स्रोत एवं लेन-देन के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*

1. उत्कर्ष वर्मा उर्फ यशु वर्मा पुत्र सुनील वर्मा निवासी एमपी नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

2. रोहित शाक्य पुत्र सर्वेश शाक्य, निवासी जसराना रोड थाना औंछा मैनपुरी

3. नितिन पुत्र ठाकुर दास निवासी अकबरपुर थाना औंछा मैनपुरी।

एटा पुलिस की अपील:

आमजन किसी भी व्यक्ति को कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड अथवा पासबुक उपलब्ध न कराएं तथा ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी से दूर रहें। यह गैर कानूनी है।साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!