WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, रिपोर्ट राम रतन वाल्मीक

*सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण*

 

*एटा, 26 सितंबर 2026 (सू0वि0)।* दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी सहित अन्य उपयोगी उपकरण शामिल रहे। सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

मा0 विधायक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सहायक उपकरण दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके दैनिक कार्यों को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाभार्थियों से शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों का समुचित एवं सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का उपयोग करने वाले लाभार्थियों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उचित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पात्रता के आधार पर आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment