WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता का आधार स्तंभ : सांसद राजकुमार चाहर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता का आधार स्तंभ : सांसद राजकुमार चाहर*

 

*सांसद चाहर ने एन.डी. (पी.जी.) कॉलेज शमशाबाद में संविधान गौरव दिवस पर युवाओं को दिलाई संविधान की शपथ, मेधावी प्रतिभाओं का किया सम्मान*

 

शमशाबाद (आगरा)। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर शमशाबाद स्थित एन.डी. (पी.जी.) कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्मित भारतीय संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता एवं नागरिकों के मौलिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इसकी गरिमा एवं मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। हम सभी को मिलकर एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, कार्यक्रम संयोजक लाल सिंह राघव, ऋषि उपाध्याय, सोनू शर्मा, शैलू जादौन, नितिन वर्मा, राजेश कुशवाहा, रंजीत प्रधान, मंडल अध्यक्ष योगेश बघेल, मुकेश पचौरी, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह सहित कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।