WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट। चंदौली में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी का हुआ भव्य स्वागत,

अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।

चंदौली में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी का हुआ भव्य स्वागत,

चंदौली। जनपद में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य सत्येंद्र बारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। उनके जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
स्वागत व सम्मान की इस कड़ी में प्रमुख रूप से जोरदार सागर एवं उनके साथियों ने सत्येंद्र बारी को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के उत्थान, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
स्वागत करने वालों में जोरदार सागर के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।