WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संविधान की रक्षा ही लोकतंत्र, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा है : समाजवादी नेताओं ने रखे विचार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*संविधान बचाओ, वोट बचाओ के संकल्प के साथ मनाया संविधान दिवस*

 

*संविधान की रक्षा ही लोकतंत्र, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा है : समाजवादी नेताओं ने रखे विचार*

 

आगरा। संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, फतेहाबाद रोड आगरा पर संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा एवं महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपने विचार रखे,गोष्ठी में ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ’ का संदेश प्रमुखता से उठाया गया,

जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और समाजवादी पार्टी संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी,

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संविधान के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संविधान, सामाजिक न्याय,लोकतंत्र तथा पीडीए के अधिकारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप समाज में समान अवसर, सामाजिक समरसता और न्याय सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है,

सभी उपस्थित समाजवादियों ने संविधान की रक्षा,मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया, गोष्ठी के दौरान ‘बाबा साहब अमर रहें’, ‘जय भीम’और ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर एमएलसी आकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्याम भोजवानी, राजपाल यादव, राहुल चतुर्वेदी,पवन प्रजापति, आज़ाद सिंह जाटव,पप्पू यादव, रामजीलाल विद्यार्थी,राहुल चौधरी, विनय अग्रवाल,राकेश धनकर,लल्ला गुर्जर, देवेंद्र यादव, यदुवीर यादव,बलवेंन्द्र जाटव,कुलदीप बाल्मीकि,नसीमा खातून, जमील सिद्दीकी, सोमवीर यादव, तेज सिंह जाटव, जीतेन्द्र बाल्मीक, राजीव सविता सहित तमाम पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पार्टी के महासचिव संतोष पाल एवं पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा किया।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।