WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के प्रिंट मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी के पूजनीय पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलिBMF News

*पिता का साया उठ गया, पूरा मीडिया जगत शोक में डूबा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के प्रिंट मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी के पूजनीय पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि*

एके बिंदुसार
संस्थापक
भारतीय मीडिया फंक्शन नेशनल कोर कमेटी नई दिल्ली।

एक युग का अंत, एक पिता की विदाई ने हर दिल को रुला दिया, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

नई दिल्ली।

जब पिता का साया उठ जाता है, तो घर की छत ही नहीं, पूरी दुनिया सूनी लगने लगती है। कुछ ऐसा ही दुखद समाचार आज भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार से आया है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के प्रिंट मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी के पूजनीय पिताजी के निधन का समाचार सुनकर पूरे मीडिया जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जिस पिता ने अपने जीवन भर संघर्ष करके परिवार को संस्कार दिए, बच्चों को शिक्षा दी, समाज में नाम कमाया, आज वह पिता इस दुनिया से विदा हो गए। उनकी विदाई से सिर्फ एक परिवार नहीं, पूरा भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार दुखी है।

सुनील कुमार गुप्ता जी के पिताजी का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा का प्रतीक था। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं चाहा। गांव हो या शहर, हर कोई उनके स्वभाव का कायल था।

उन्हीं के संस्कारों की देन है कि आज सुनील कुमार गुप्ता जी भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के प्रिंट मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, समाज की आवाज बन रहे हैं। पिता के दिए संस्कार ही आज उनके काम में दिखते हैं।

आज जब वे नहीं रहे, तो उनकी यादें ही परिवार की सबसे बड़ी पूंजी बन गई हैं। पिता की कही हुई बातें, उनका आशीर्वाद, उनका स्नेह, अब जीवन भर सुनील कुमार गुप्ता जी और पूरे परिवार को रास्ता दिखाता रहेगा।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के प्रिंट राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और सभी सदस्यों की ओर से सुनील कुमार गुप्ता जी और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है। इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन आपके साथ खड़ा है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सुनील कुमार गुप्ता जी तथा पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति व धैर्य प्रदान करें।

पिता कभी जाते नहीं, वे यादों में रहते हैं

कहा जाता है कि पिता कभी जाते नहीं, वे अपने बच्चों के संस्कारों में, उनके कामों में, उनकी सोच में हमेशा जिंदा रहते हैं। सुनील कुमार गुप्ता जी के पिताजी भी हमेशा अपने परिवार के साथ रहेंगे। उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहेगा।

हमारी गहरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।

ॐ शांति।

विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।