WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी एटा डॉ0 ईलामारन जि0 द्वारा भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई पैदल गश्त, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

 

 

* एटा – आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी एटा डॉ0 ईलामारन जि0 द्वारा भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई पैदल गश्त, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।*

 

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० ईलामारन जि0 द्वारा आज दिनांक 27.11.2026 को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भारी पुलिस बल सहित पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा उन्हें सुचारु रूप से क्रियाशील रखने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही अतिक्रमण हटवाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

*अभियान के दौरान -*

1. संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

2. होटल, ढाबा, सराय एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

3. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

4. आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।