WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रमिक हितों के संरक्षण को लेकर डीएम अरविन्द सिंह की पहल रंग लाई, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*श्रमिक हितों के संरक्षण को लेकर डीएम अरविन्द सिंह की पहल रंग लाई*

 

*एटा में सहायक श्रमायुक्त का पद सृजित करने की प्रक्रिया शुरू, शासन ने दी कार्यवाही की जानकारी*

 

*श्रम विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं औद्योगिक विकास को मिलेगा बल*

 

एटा, 08 सितंबर 2026

(सू0वि0)।

जनपद में श्रमिकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण, श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र श्रमिकों तक बेहतर ढंग से लाभ पहुंचाने तथा जनपद में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों के दृष्टिगत सहायक श्रमायुक्त की तैनाती को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा किए गए प्रयास अब सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने 25 जून 2026 को प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित कर जनपद एटा में सहायक श्रमायुक्त की तैनाती/पद सृजन किए जाने का अनुरोध किया था। अपने पत्र में जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों, बड़ी संख्या में कार्यरत श्रमिकों तथा भविष्य में रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए सहायक श्रमायुक्त की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

जिलाधिकारी ने शासन को भेजे पत्र में उल्लेख किया था कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2026 के माध्यम से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिए जाने के फलस्वरूप जनपद एटा में भी अनेक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की प्रक्रिया प्रगति पर है। जवाहरपुर तापीय परियोजना, श्री सीमेंट आगरा, चिकोरी प्लांट, घुंघरू-घंटी उत्पादन इकाइयों सहित अन्य छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं तथा आगामी समय में रोजगार के अवसरों में और वृद्धि होने की संभावना है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया था कि जनपद में सहायक श्रमायुक्त का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण श्रमिकों एवं सेवायोजकों से संबंधित प्रशासनिक, आर्थिक एवं विधिक मामलों के निस्तारण, श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन तथा श्रमिक हितों से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

जिलाधिकारी ने अपने पत्र में श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण, श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए भी जनपद में सहायक श्रमायुक्त की तैनाती को आवश्यक बताया था। साथ ही बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों के मद्देनजर श्रमिकों के हितों का संरक्षण, औद्योगिक विवादों का प्रभावी निस्तारण तथा श्रम विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया था।

जिलाधिकारी के इस प्रयास के क्रम में शासन स्तर से सकारात्मक पहल हुई है। श्रम अनुभाग-4, उत्तर प्रदेश शासन ने अवगत कराया गया है कि जनपद एटा में सहायक श्रमायुक्त के पद के सृजन संबंधी कार्यवाही संपादित प्रक्रिया में है।

सहायक श्रमायुक्त का पद सृजित होने से जनपद में श्रम विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे श्रमिकों एवं सेवायोजकों से संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, श्रम कानूनों के अनुपालन तथा औद्योगिक विवादों के समयबद्ध समाधान को भी गति मिलेगी।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हितों का संरक्षण और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। जनपद में सहायक श्रमायुक्त की व्यवस्था सुदृढ़ होने से श्रमिक हितों के संरक्षण के साथ-साथ औद्योगिक विकास के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होगा।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment