WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

#एटा…*

*आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न*

 

*जनपद एटा में स्नातक का 55.10 प्रतिशत और शिक्षक का 61.35 प्रतिशत मतदान*

 

*जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली एवं एसएसपी इला मारन ने किया बूथों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद*

 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुआ। जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.10 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 61.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

 

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,श्वेता।सिंह, पीयूष रावत, डॉ0 शशि शेखर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी की।

 

जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित स्थल जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर पर पहुंचाया गया, यहां से इनको कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी आगरा में जमा कराया जा रहा है।

 

निर्वाचन की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को आगरा की कृषि उत्पादन मंडी समिति में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

Leave a Comment