WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा में भव्य आयोजन, पेंटिंग के जरिए युवाओं ने उकेरी ‘यूपी की पर्यटन धरोहर’रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा में भव्य आयोजन, पेंटिंग के जरिए युवाओं ने उकेरी ‘यूपी की पर्यटन धरोहर’*

 

*- ‘आगरा एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन धरोहर’ की विशेष थीम पर 62 विद्यार्थियों ने बनाईं शानदार पेंटिंग*

 

*- उत्कृष्ट पांच कलाकृतियों को गांधी जयंती पर किया जाएगा सम्मानित, डिजिटल एजेंडे पर हुई चर्चा*

 

*- योगी सरकार के विजन के अनुरूप ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल*

 

*आगरा, 27 सितंबर।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का विजन है कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए उसे पर्यटन उद्योग के विकास का मुख्य आधार बनाया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय परिसर में ‘विश्व पर्यटन दिवस-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

 

*छात्र-छात्राओं को कराया शैक्षणिक पर्यटन भ्रमण*

कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक पर्यटन भ्रमण से हुई। मुख्य अतिथि आगरा मंडल के आयुक्त नगेंद्र प्रताप और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय और दयालबाग विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 60 छात्र-छात्राओं को फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को अपने इतिहास और वास्तुशिल्प से करीब से रूबरू कराना था।

 

*गौरवशाली धरोहरों को कैनवास पर किया जीवंत*

आयोजन का मुख्य आकर्षण पर्यटन कार्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें ललित कला संस्थान, आगरा के 62 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की थीम “आगरा एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन धरोहर” रखी गई थी। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से ताजनगरी और उत्तर प्रदेश की गौरवशाली धरोहरों को कैनवास पर जीवंत कर दिया। विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को कैनवास कलर, पोस्टर कलर, फ्रेम कैनवास बोर्ड और विशेष पर्यटन किट का वितरण किया गया।

 

*उत्कृष्ट कलाकारों को गांधी जयंती करेंगे सम्मानित*

इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने इस वर्ष की वैश्विक थीम “पर्यटन को नया रूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)” पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन के दृष्टिकोण से कलाकृतियों के महत्व को समझाते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिंग में से श्रेष्ठ पांच कलाकृतियों का चयन कर उत्कृष्ट कलाकारों को 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में ललित कला संस्थान के प्रो. शारदोल मिश्रा, ममता शर्मा, पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत, हेमंत कुमार शर्मा और मोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment