WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विकास कार्यों पर ADM और प्राधिकरण अधिकारियों से मिले RWA बीटा वन के पदाधिकारी, रिपोर्ट सुनील गुप्ता

*विकास कार्यों पर ADM और प्राधिकरण अधिकारियों से मिले RWA बीटा वन के पदाधिकारी*

 

*डीएम के दौरे के बाद बीटा-1 में तेज हुए कार्य, एक दो माह में पूरा होने का मिला आश्वासन*

 

सेक्टर बीटा-1 की *RWA कार्यकारिणी* लगातार सेक्टर के सर्वांगीण विकास और बुनियादी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में *RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष विपिन भाटी (एडवोकेट) सचिव ओम प्रकाश शर्मा * के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने *एडीएम अजीत सिंह* से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान *ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण DGM विजय रावल जी, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम जी, राजेश गौतम जी ज्ञानेंद्र यादव जी, सौरभ भारद्वाज जी, मैनेजर संध्या सिंह जी स्वतंत्रता वर्मा जी के अधिकारी* भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सेक्टर में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।

 

*22 सितंबर को जिलाधिकारी के दौरे के बाद कार्यों में आई तेज़ी*

 

गौरतलब है कि गत *22 सितंबर* को *जिलाधिकारी महोदया (गौतमबुद्धनगर)* द्वारा सेक्टर बीटा-1 का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश जारी किए गए थे।

 

बैठक में बताया गया कि दिए गए आश्वासन के अनुरूप *एक सप्ताह के भीतर विकास कार्य ज़मीन पर शुरू* हो चुके हैं और वर्तमान में कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं। अधिकारियों ने RWA पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि *अगले एक दो महीनों के भीतर* सेक्टर के सभी प्रमुख विकास कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

*प्रमुख मुद्दे और वर्तमान स्थिति:*

 

*1. चारदीवारी व बाउंड्री वॉल का निर्माण:*

सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बाउंड्री वॉल का टेंडर जल्दी किया जाएगा सेक्टर बीटा वन के चारों तरफ की बाउंड्री वॉल या MS रेलिंग जल्दी बनवाई जाएगी और वन विभाग की टूटी बाउंड्री वॉल का टेंडर हने वाला है जल्दी निर्माण एवं मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

*2. सर्विस रोड एवं सड़कों का सुदृढ़ीकरण:*

सेक्टर बीटा वन की सर्विस रोड का टेंडर हो चुका है जल्दी सर्विस रोड के निर्माण एवं मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

*3. सीवर लाइन, पेयजल व नालियों की व्यवस्था:*

दशकों पुरानी सीवर लाइन की समस्या के समाधान हेतु प्राधिकरण स्तर पर ई-निविदा प्रक्रिया और सफाई अभियान जारी है। इसके अलावा, नलकूपों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति और नालियों की सफाई का कार्य भी प्रगति पर है।

 

*4. साफ-सफाई और उद्यान रखरखाव:*

सेक्टर में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठाने, पार्कों के रखरखाव, पेड़-पौधों की छंटाई और सिंचाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

*5. बिजली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त:*

लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पोल-टू-पोल केबल बँधे हुए और पोल गल चुके है लाइटों की रोशनी बहुत कम हो गई है बॉक्स टूटे हुए हैं जल्दी मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

*आरडब्ल्यूए ने जताया अधिकारियों का आभार*

 

*RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ओम प्रकाश शर्मा * ने कहा कि प्रशासनिक एवं प्राधिकरण अधिकारियों के सकारात्मक रुख और त्वरित कार्रवाई से सेक्टर वासियों में खुशी की लहर है। RWA पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि तय सीमा *(एक दो माह)* के भीतर सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे, जिससे सेक्टर बीटा-1 को एक सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित मॉडल सेक्टर बनाया जा सके

Leave a Comment