WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय प्रेस दिवस:  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की चुनौतियों और बदलते तेवर  विशेष खबर , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस:

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की चुनौतियों और बदलते तेवर

विशेष खबर

आगरा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और बदलते दौर की तेवर पर विचार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों, लेखकों, शिक्षाविदों और इतिहासकारों ने एक मंच पर आकर वर्तमान पत्रकारिता की दशा और दिशा पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने एक स्वर में निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए इसकी गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ के रमेश राय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आर्थिक असुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने की दोहरी चुनौती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों को बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे बिना किसी दबाव के सच को सामने ला सकें।

वहीं, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महासचिव प्रवीण चौहान ने अपने संबोधन में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने की होड़ में तथ्यों की जांच पीछे छूटती जा रही है। उन्होंने युवा पत्रकारों से अपील की कि वे सनसनी फैलाने के बजाय विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता दें।

संगोष्ठी में लेखक संघ के प्रतिनिधि डॉक्टर शाह आलम ने साहित्य और पत्रकारिता के गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब पत्रकारिता में साहित्यिक संवेदना और भाषा की शुद्धता शामिल होती है, तो वह समाज को सही दिशा देने का काम करती है। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए लेखकों और पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षाविद जीतेन्द्र बरुआ ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के शिक्षण संस्थानों में केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। एक जागरूक पत्रकार ही एक जागरूक समाज का निर्माण कर सकता है।

इस अवसर पर जाने-माने इतिहासकार लखनऊ से पधारे तपन दीक्षित ने भारतीय पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान समाचार पत्रों ने जनजागरण का सबसे बड़ा माध्यम बनकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आज के पत्रकारों को गणेश शंकर विद्यार्थी और बाल गंगाधर तिलक जैसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

औपचारिकता तक सिमटे आयोजन, प्रमुख संगठनों की उदासीनता पर उठे सवाल

संगोष्ठी के समापन सत्र में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न संगठनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं और उपस्थित प्रबुद्धजनों ने इस बात पर अफसोस जताया कि आज के दौर में पत्रकार संगठन राष्ट्रीय प्रेस दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इस बात का सबसे सटीक उदाहरण आगरा जैसा ऐतिहासिक और बड़ा शहर है, जहां पत्रकारों के कई संगठन सक्रिय होने का दावा तो करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक भी प्रमुख संगठन द्वारा किसी बड़े या सार्थक आयोजन का न होना उनकी उदासीनता को साफ दर्शाता है।बाद में इस वर्चुअल संगोष्ठी क़े संयोजक आगरा जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन क़े शंकर देव तिवारी ने अगले साल से नियमित कार्यक्रम कराने में ग्रा प ए की ओर से आश्वास्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया.

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!