WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी का राष्ट्रव्यापी प्राथमिक सदस्यता अभियान — संचालन एवं समिति संरचना नियमावलीBMF News

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी का राष्ट्रव्यापी प्राथमिक सदस्यता अभियान — संचालन एवं समिति संरचना नियमावली*

एके बिंदुसार
संस्थापक एवं मुख्य संयोजक -केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स (कमेटी)
*प्रभार* -(उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश गुजरात,)
के लिए हेल्पलाइन नंबर-7275850466,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी।

करन छौकर
संयोजक- केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं केंद्रीय अध्यक्ष केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी
*प्रभार* – (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पांडिचेरी नागालैंड एवं प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर )

के लिए हेल्पलाइन नंबर- 93111 48443

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी,
————————–

1. तीन-स्तरीय प्रबंधन समितियाँ और पदाधिकारी संख्या
अभियान को पारदर्शी और सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटियों का गठन किया जाएगा:
(A) राष्ट्रीय (केंद्रीय) मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी
कुल सदस्य: 11 से 15 पदाधिकारी
मुख्य पद:

राष्ट्रीय मुख्य संयोजक (1)
राष्ट्रीय संयोजक (1)
राष्ट्रीय चेयरमैन(1)
राष्ट्रीय अध्यक्ष (1)
राष्ट्रीय महासचिव / सचिव (2)

राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार (1-2)
राष्ट्रीय मीडिया एवं IT प्रभारी (2)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (पार्षद) (3-5)
एवं केंद्रीय समितियों के केंद्रीय अध्यक्ष गण, एवं विभागीय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गण,

(B) प्रदेश (राज्य) मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी
कुल सदस्य: 9 से 11 पदाधिकारी
मुख्य पद:
प्रदेश मुख्य संयोजक (1)
राज्य चेयरमैन (1
प्रदेश अध्यक्ष (1)

प्रदेश महासचिव / सचिव (2)
प्रदेश कोषाध्यक्ष (1)
प्रदेश IT एवं सत्यापन प्रभारी (1-2)
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पार्षद) (3-4)
एवं प्रदेश के विभागीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गण,

(C) जिला मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी
कुल सदस्य: 7 से 9 पदाधिकारी
मुख्य पद:
जिला मुख्य संयोजक (अभियान प्रभारी) (1)
जिला चेयरमैन (1)
जिला अध्यक्ष (1)

जिला सचिव / महासचिव (1-2)
जिला कोषाध्यक्ष (1)
जिला मीडिया एवं सदस्यता सत्यापन प्रभारी (1)
तहसील / ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य/ प्रतिनिधि(पार्षद) (2-3)
एवं जिला विभागीय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गण,

2. अभियान चलाने की सरल एवं चरणबद्ध प्रक्रिया
[चरण 1: जिला स्तर] [चरण 2: प्रदेश स्तर] [चरण 3: राष्ट्रीय स्तर]
शिविर आयोजन & आवेदन संग्रह ➔ प्रांतीय समीक्षा & संस्तुति ➔ अंतिम स्वीकृति & नियुक्ति पत्र जारी,

आवेदन एवं शिविर:
जिला कमेटी अपने जिला कार्यालय क्षेत्र और ब्लॉक मुख्यालयों में सदस्यता शिविर लगाएगी।
आवेदक को फॉर्म के साथ 2 फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, प्रेस आईडी कार्ड (या स्व-घोषणा पत्र) , सामाजिक कार्यकर्ता है तो सामाजिक कार्य के अनुभव की जानकारी और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
जिला सत्यापन (District Level):
जिला कमेटी आवेदक के पत्रकारिता कार्य और नैतिक पृष्ठभूमि, सामाजिक कार्यों की प्राथमिक जाँच करेगी।
सही पाए गए आवेदनों की सूची तैयार करके प्रदेश एवं केन्द्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी को भेजी जाएगी।
प्रदेश समीक्षा (State Level):
प्रदेश कमेटी जिलों से प्राप्त सूचियों की समीक्षा करेगी और उन्हें राष्ट्रीय कमेटी एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी को अग्रसारित करेगी।
राष्ट्रीय स्वीकृति एवं पहचान पत्र के रूप में नियुक्ति पत्र वितरण (National Level):
केंद्रीय कमेटी अंतिम स्वीकृति देकर सदस्य को आधिकारिक सदस्यता नंबर और डिजिटल/भौतिक पहचान पत्र (नियुक्ति पत्र) जारी करेगी।
3. मुख्य वित्तीय एवं अनुशासनात्मक नियम
ऑनलाइन भुगतान ही मान्य: सदस्यता शुल्क केवल संस्था के आधिकारिक QR कोड, UPI नंबर – में जमा होगा। नकद लेनदेन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
साप्ताहिक रिपोर्ट: जिला कमेटी हर सप्ताह के अंत में नए सदस्यों और कमेटी की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश एवं राष्ट्रीय कमेटी को भेजेगी।
अनुशासन: संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी भी स्तर की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रीय कमेटी सदस्यता रद्द कर सकती है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के मुख्य संयोजक एके बिंदुसार ने कहां की सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी की सूची तैयार करके देने का कष्ट करें हेल्पलाइन नंबर 7275 850466 पर,

Leave a Comment