WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

20अक्टूबर से गड़वार में शुरू होगी रामलीला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

20अक्टूबर से गड़वार में शुरू होगी रामलीला
गड़वार(बलिया):
श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी ऐतिहासिक रामलीला के मंचन हेतु विचार विमर्श के लिए कस्बा स्थित शिव शक्ति मंदिर में समिति के पदाधिकारियों व कलाकारों द्वारा एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।जिसमें आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से 20अक्टूबर से मुकुट पूजा कर रामलीला प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।2नवम्बर को राम राज्याभिषेक कर रामलीला का समापन होगा।वहीं रामलीला की तैयारी संबंधी व कलाकारों के चयन आदि विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।इस मौके पर संरक्षक राधामोहन गुप्ता,सौरभ कुमार,डॉ. ब्रजेश सिंह, अध्यक्ष मुकेश सिंह मंटू,उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कीनू, राकेश सिंह,करण साहनी,धनजी शर्मा,अंजनी गुप्ता,सोनू तिवारी,मोहन सिंह,मिंटू सिंह,महीप सिंह,मोती पटेल,संजय गुप्ता,सुनील ठाकुर,शंकर भारती,गुनु,गोपाल गुप्ता, मोनू गुप्ता,घनश्याम सिंह,अरविंद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment