WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की छत्तीसगढ़ इकाई में संगठन का अभियान तेज, लोकेश दीवान बने ब्लॉक उपाध्यक्ष कोरबा

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की छत्तीसगढ़ इकाई में संगठन का अभियान तेज, लोकेश दीवान बने ब्लॉक उपाध्यक्ष कोरबा*

 

कोरबा, छत्तीसगढ़।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी (Indian Media Foundation National Core Committee) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन विस्तार के अभियान को और अधिक तीव्र कर दिया है। केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र वाघ, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे , केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा , केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष पत्रकार वीरेंद्र मेहरा, राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौबे, राज्य चेयरमैन संतोष कुमार उपाध्याय एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन पवन तिवारी, छत्तीसगढ़ मैनेजमेंट प्रभारी राजवर्धन पांडेय , छत्तीसगढ़ राज्य महिला सेल चेयरमैन लक्ष्मी बर्वे , संत यादव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़, घनश्याम पवार प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ एवं अन्य शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल के नेतृत्व में जिले-जिले और ब्लॉक-ब्लॉक तक संगठन के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज केसरवानी के सहमति पर जिले में एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
लोकेश दीवान बने कोरबा के ब्लॉक उपाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने संगठन के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप लोकेश दीवान को ब्लॉक उपाध्यक्ष कोरबा के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के आधुनिक और पारदर्शी रेफर कोड सिस्टम के माध्यम से की गई है, जिसके अंतर्गत भविष्य की हर नियुक्ति पूरी तरह प्रमाणिक और विश्वसनीय होगी।
नवनियुक्त पदाधिकारी का परिचय:
नाम: लोकेश दीवान
पिता का नाम: करन दास दीवान
ब्लॉक / जिला: कोरबा, छत्तीसगढ़
पद: ब्लॉक उपाध्यक्ष, कोरबा
संगठन: भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी (छत्तीसगढ़ इकाई)
प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने लोकेश दीवान को बधाई देते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, ईमानदार और समाज तथा पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व से कोरबा ब्लॉक में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

रेफर कोड से होगी अब सभी नियुक्तियां

प्रदेश अध्यक्ष रेवत लाल पटेल ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में सभी सांगठनिक नियुक्तियां केवल रेफर कोड के माध्यम से ही निष्पादित की जाएंगी। हर मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी को एक यूनिक रेफर कोड प्रदान किया जाएगा, जिसके जरिए ही नए सदस्य संगठन से जुड़ेंगे और उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रणाली से फर्जी नियुक्तियों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा तथा योग्य एवं सही मीडिया कार्यकर्ताओं का वास्तविक सम्मान सुरक्षित होगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से संगठन का संपूर्ण रिकॉर्ड भी डिजिटल और सुरक्षित रहेगा।
छत्तीसगढ़ इकाई में हर्ष की लहर
लोकेश दीवान की इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ इकाई के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि इस कदम से कोरबा जिला संगठन का एक मजबूत गढ़ बनेगा। साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि जल्द ही कोरबा जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में भी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक सचिव एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएंगी।
रिपोर्टर / प्रेषक: भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी, छत्तीसगढ़ इकाई।

Leave a Comment